Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


दलित बस्ती में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल का मनाया जन्मदिन

पटना (न्यूज सिटी)। भाजपा युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सा...


पटना (न्यूज सिटी)। भाजपा युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ संजय जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर भँवर पोखर, सब्जीबाग के दलित बस्ती में सैकड़ो बच्चो के बीच केक काट एंव मिठाई पैकेट वितरित कर मनाया।इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बताया कि हम सभी भाजयुमो कार्यकर्त्ता बच्चो के बीच केक एंव मिठाई वितरित कर माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी की दीर्घायु की कामना की।भाजयुमो प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी मनीष कुमार ने बताया हम सभी कार्यकर्तागण दलित बस्ती में बच्चो के बीच केक एंव मिठाई वितरित कर प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायु होने की मंगल कामना की। वही राजद नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमलोग बच्चो के बीच जन्मदिन मनाते है। वही राजद के युवराज चार्टेड प्लेन में केक काटते है।कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी मनीष कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव एवं डॉ संजय सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी, प्रदेश मंत्री एवं महानगर प्रभारी विक्की राय, आशीष सिन्हा, हिमांशु यादव, मीडिया प्रभारी सूरज पांडे, महानगर महामंत्री राहुल रंजन, मीडिया प्रभारी शिवम कुमार, विश्वविद्यालय मंडल अध्यक्ष सनोज कुमार, सुभाष खत्री, कदमकुँआ मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now