पूर्णिया, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लॉरेन्स बिश्नोई के नाम पर धमकाने वाले शख्स महेश पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली निव...
पूर्णिया, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लॉरेन्स बिश्नोई के नाम पर धमकाने वाले शख्स महेश पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली निवासी महेश पांडेय को रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस पूर्णिया पहुंची। यह कार्रवाई पप्पू यादव के एक ट्वीट के बाद शुरू हुई, जब उन्हें यूएई के एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी गई थी। इसके बाद पप्पू यादव ने इसकी शिकायत बिहार के डीजीपी से की थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि महेश पांडेय ने यूएई से एक सिम कार्ड लाया था, जिसका इस्तेमाल धमकी देने में किया गया। पांडेय की साली यूएई में रहती है, जहां यह सिम कार्ड प्राप्त किया गया था। पांडेय ने फोन कॉल के जरिए पप्पू यादव को अनर्गल बयानबाजी रोकने की चेतावनी दी थी।
पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने जानकारी दी कि महेश पांडेय ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। इस मामले में अन्य तीन-चार आरोपियों के भी नाम सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अभियुक्त की स्वीकारोक्ति से इस मामले में तफ्तीश को मजबूती मिली है।
यह गिरफ्तारी पप्पू यादव को धमकाने की साजिश की परतें खोलने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। मामले की गहराई से जांच और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार और दिल्ली पुलिस लगातार संपर्क में है।






