Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सैदपुर नाला की ससमय उड़ाही नही होने से हो रहा है ओवर फ्लो, क्या फिर से डूबेगा पटना ?

पटना। बिहार में यास तूफान के कहर के कारण राजधानी पटना समेत कई राज्यो में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। कही बारिश रुक रुक कर हो रह...


पटना।
बिहार में यास तूफान के कहर के कारण राजधानी पटना समेत कई राज्यो में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। कही बारिश रुक रुक कर हो रही है तो कही बारिश लगातार हो रही है। यही कारण है कि कई क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। हालांकि बिहार में मानसून का दस्तक देना अभी देरी है। इसके बावजूद भी राज्यवासी जल जमाव से त्राहिमाम हो रहे है। 

वही दूसरी ओर राजधानी पटना के सैदपुर नाला भी प्रत्येक वर्ष विकराल रूप ले लेती हैं। जिस कारण से यहाँ रहने वाले लगभग साढ़े तीन लाख आबादी प्रभावित होती है। इस बार भी चार-पांच दिनों में हुए वर्षा में जिला प्रशासन व निगम की पोल खोल दी है।


पाटलिपुत्र नगर विकास समिति, पटना के अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि पटना नगर निगम की अधूरी तैयारी के कारण पहाड़ी पर लगे ग्रेटिंग का सफाई समय से ना हो सका है। जिस वजह से शुक्रवार को सैदपुर नाला ओवर फ्लो हो रहा है। जबकी यहाँ पर देख-रेख के लिए 14-14 कर्मचारी तीन पालियों में डिप्युट किये गए है। पंप भी दिन के 12 बजे तक चालू नही किया जा सका है। 

समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार बताते है कि वर्ष 2019 में भी लड्डू अखाड़ा से लेकर पहाड़ी तक नहीं निकालने के कारण राजेंद्र नगर से शनिचरा तक भीषण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। प्रत्येक वर्ष मानसून से पहले सैदपुर नाला के क्षतिग्रस्त घेरा पर बालू डालकर ब्लॉक कर दिया जाता था, जो अभी तक नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि मानसून आने से पहले अगर जिला प्रशासन व पटना नगर निगम द्वारा समय से पहले घेराबंदी नही की गई तो न्यू अजीमाबाद कॉलोनी, अलका कॉलोनी, संदलपुर, महावीर कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, कस्तूरबा नगर, साकेतपुरी, बहादुरपुर गांव, बैंक ऑफ बड़ोदा गली, श्याम मंदिर, मारवाड़ी कॉलोनी, मकडौनल्ड गोलंबर, नंद नगर गाँव, रामपुर गाँव, बाजार समिति आदि इलाकों में जल जमाव के त्रासदी की पुनरावृत्ति को नही रोका जा सकता है।

पटना में जल जमाव की समस्याओं से निपटने के लिए नगर निगम के अधिकारी तैयारियों की दावा कर रहे है। पटना में पूर्व में हुए जल जमाव की स्थिति अब नही उत्पन्न होगी। निगम की ओर से युद्ध स्तर पर नाला उड़ाही का कार्य किया जा रहा है। साथ ही भविष्य में इस तरह की कोई परेशानी नही आएगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now