Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


दानवीर भामाशाह स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन रिमझिम और जगुआर टीम ने की जीत हासिल

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। दानवीर भामाशाह स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज आज स्वर्गीय मनोज कमलिया स्टेडियम में शुरू हुआ। इस टूर्नामेंट का उद...

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। दानवीर भामाशाह स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज आज स्वर्गीय मनोज कमलिया स्टेडियम में शुरू हुआ। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी कमल नोपानी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुषमा साहू, श्रीमती कंचन गुप्ता उपस्थित थी। इस टूर्नामेंट में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बालिकाओं एवं बालकों के टीम ने भाग लिया। आज का पहला मैच बालिकाओं के 2 टीम रिमझिम और सोल फील के बीच हुआ। इस मैच को रिमझिम 116 रनों से जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की प्रतियोगिता के दूसरे मैच में मसौढ़ी सोलफुल और जगुआर क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इस रोमांचक मैच को 25 रनों से जीत लिया। जगुआर की जीत में गौरव कुमार विराज 27 महत्वपूर्ण रन बनाकर एक सम्मानजनक स्कोर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जबकि जगुआर की ओर से धनंजय सिंह ने 4 ओवर में 11 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने आज के दिन टूर्नामेंट के अध्यक्ष संदेश कुमार, मंजित आनंद साहू, शिव गुप्ता, रंजित प्रभाकर, संजीव देवड़ा, शिवानी राय, कन्हैया कुमार मौजूद थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now