पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के गौरवशाली 70 वर्षों में बिहार में नीतीश शासन के 14 साल मील क...
पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के गौरवशाली 70 वर्षों में बिहार में नीतीश शासन के 14 साल मील के पत्थर की तरह हैं। श्री प्रसाद ने कहा कि पिछड़े और बीमारू राज्य बिहार को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जिस काबलियत से सबसे तेज विकासशील राज्य में बदला, वैसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। यह नीतीश जी की अलग प्रकार की राजनीति ‘पालिटिक्स विद डिफरेंस’ ही है कि बिहार चैतरफा तेज विकास के साथ बड़े समाज सुधार के भी रास्ते पर है।
[embed]https://youtu.be/_sn0gnGLS1c[/embed]



