पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौत ऑन द स्पॉट हो गयी है। घटना पटन...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौत ऑन द स्पॉट हो गयी है। घटना पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव स्थान के समीप की है, जहां बीते रात अनियंत्रित ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया। जिससे दोनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। वही घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि दोनों मृतक बाहरी बेगमपुर जल्ला हनुमान मंदिर के रहने वाले हैं।




