Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सीएम नीतीश ने महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व सदस्य रंजीत भानु के निधन पर जताया शोक

पटना (न्यूज सिटी)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व सदस्य, प्रसिद्ध समाजवादी एवं मजदूर नेता रंजीत भानु के निधन पर गहर...


पटना (न्यूज सिटी)।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व सदस्य, प्रसिद्ध समाजवादी एवं मजदूर नेता रंजीत भानु के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व• रंजीत भानु एक प्रख्यात अधिवक्ता एवं न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सह-संस्थापक भी थे। उन्होंने मजदूरों को ऋण देने के लिए न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की स्थापना की थी। वे प्रसिद्ध समाजवादी नेता स्व• जाॅर्ज फर्नान्डिस के करीबी भी थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं बैंकिंग के साथ ही विधि के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। रंजीत भानु के निधन का सामाचर मिलते ही मुख्यमंत्री ने स्व• रंजीत भानु के पुत्र हिरेन रंजीत भानु से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने उनके दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now