Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


शहीद जवानों की याद में मेरा गुलाब देश के जवानों के नाम कार्यक्रम का आयोजन कर निकाला पदयात्रा

पटना सिटी। रविवार को पटना साहिब विकास मोर्चा के तत्वावधान में " मेरा गुलाब, देश के जवानो के नाम " कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...


पटना सिटी।
रविवार को पटना साहिब विकास मोर्चा के तत्वावधान में " मेरा गुलाब, देश के जवानो के नाम " कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 


संस्था के अध्यक्ष विक्रम शाह ने बताया कि 14 फरवरी के ही दिन पुलवामा में हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए थे और इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि लोग इस वेलेंटाईन के दिन अपने प्यार करने वालो को गुलाब समर्पित करते है। जबकि असली वेलेंटाइन हमारे देश के सैनिक है, जो मातृभूमि से प्यार करते है और हँसते हँसते जननी जन्मभूमि के लिए जान न्यौछावर कर देते है। इसी संदर्भ में लोगो के दिल मे अपनी सैनिको के त्याग और वलिदान को न भूलकर उन्हें अपना सच्चा वेलेंटाइन माने और उनकी क़ुर्बानी को ना भूले और उनका सम्मान सदैव ऊपर रहे। कार्यक्रम में सभी युवा पद भ्रमन कर अपने हाथ मे गुलाब लेकर भगत सिंह चौक तक गए और वहाँ भगत सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप जलाया। साथ ही साथ पुलिस कर्मियों को गुलाब भेंट कर भारत माता कि जय, वंदे मातरम, वीर जवान जिंदाबाद, शहीद जवान अमर रहे, बिहार पुलिस जिंदाबाद, पटना पुलिस जिंदाबाद का नारा लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विक्रम शाह ने किया। 


पद भ्रमण में सचिव कन्हाई पटेल, सह संस्थापक कैप्टेन रोहन भारतीय, मोनू मेहता, चौक थानाध्यक्ष गौरीशंकर प्रसाद गुप्ता, सह थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, करन शाहनी, निशांत सुमन, सन्नी यादव, विशाल ठाकुर, मिथलेशशर्मा, बलराम चौधरी, रामपाठक, प्रजव्वल पाठक, कृष्णा पटेल, विशाल सिंह, सुमित पटेल इत्यादि शामिल हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now