Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, झोंपड़ियों को किया ध्वस्त व वसूला जुर्माना

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। जिला प्रशासन के निर्देश पर पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल में मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमणकार...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
जिला प्रशासन के निर्देश पर पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल में मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमणकारियों से जुर्माना के रूप में 55 हजार नौ सौ रुपये भी वसूले गए। अतिक्रमण हटाओ अभियान एनएमसीएच रोड से शुरू कर तुलसी मंडी होते हुए मीना बाजार तक चला। कई जगहों पर अतिक्रमण हटाओ टीम को अतिक्रमणकारियों के साथ नोक झोंक भी हुआ। इसको लेकर अफरातफरी मची रही। 

अतिक्रमण हटाओ टीम ने दो जेसीबी, एक हाइवा व जिले से आई पुलिस बल के साथ अभियान चलाया। तुलसी मंडी के निकट सड़क के किनारे लगायी गयी दुकानो को हटाया गया। एनएमसीएच के निकट अगमकुआं पुल के नीचे झोंपड़ी बना कर चाय नाश्ता की दुकानों को हटाया गया। कई जगहों पर अतिक्रमण हटाओ टीम को देखते ही सड़क के किनारे लगायी गयी दुकानो को दुकानदारों ने पहले ही हटा लिया। नगर निगम प्रशासन के अभियान से अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। 


इस संबंध में पटना नगर निगम अजिमाबाद अंचल के इओ राकेश कुमार सिंह व राजस्व पदाधिकारी रिजवान अंसारी ने संयुक्त रूप से बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी चलाया जाएगा। टीम मे डीसीएलआर अखिलेश कुमार, निगम कंकड़बाग के इओ सुशील कुमार मिश्रा, इओ देवेन्द्र सुमन, मुख्य सफाई निरीक्षक संजीव कुमार वर्मा समेत कई लोग शामिल रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now