पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन प्रतिदिन अपराधियों द्वारा नए-नए अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया ...
![]() |
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन प्रतिदिन अपराधियों द्वारा नए-नए अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरने में नाकाम दिख रही है। ताजा मामला पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के न्यू अजीमाबाद कॉलोनी की है जहां प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैंडल पुर निवासी स्वर्गीय संजय साहनी के 18 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार सहनी के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है प्रेमी अंशु कुमार का पड़ोस की ही रहने वाली सभ्य मलिक नाम की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती देर रात लड़की ने उसे मिलने के लिए अपने घर के पास बुलाया था।जिसके बाद अंशु अपने घर से निकला और उसके बाद से वह अपने घर वापस नहीं लौट सका। परंतु आज सुबह न्यू अजीमाबाद कॉलोनी से उसका सिर कटा शव बरामद किया गया। जिससे इलाके में सनसनी मच गई। सिर कटा शव मिलने से पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी सूचना पाते ही पटना सिटी डीएसपी मुकेश शरण सहित विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जांच में जुट गई।
वही अंशु की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और लड़की के घर पर पथराव कर दिया जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए सभी उपद्रवियों को खदेड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
घटना के संबंध में मृतक के दोस्त रोशन कुमार ने बताया कि लड़की का भाई अब्राहम मलिक अंशु को बार-बार हत्या किए जाने की धमकी देता था। घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी डीएसपी मुकेश शरण ने बताया कि कांड में संलिप्त लड़की समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर जल्द ही उदभेदन कर दिया जाएगा।







