पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवान मोहल्ला स्थित हमाम पर मनोज कुमार के मकान में गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा तफर...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवान मोहल्ला स्थित हमाम पर मनोज कुमार के मकान में गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने आगलगी की सूचना आनन फानन में फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने फायर बिग्रेड को आगलगी की सूचना दी। सूचना पाते ही फायर बिग्रेड की एक यूनिट घटना स्थल पर पहुँची और काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वही घटना के संबंध में मकान मालिक मनोज कुमार ने बताया कि मेरे घर
में गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गयी थी। इस घटना में हजारों रुपये की संपत्ति जलकर ख़ाक हो गई है। वही फायर बिग्रेड कर्मी चंदन कुमार ने बताया कि हमे दीवान मोहल्ला स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद हमारी टीम द्वारा काफी प्रयास के आग पर काबू पा लिया गया है।



