Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


संसद पर हमला करने वाले आतंकी को शहीद बताने वाले देश से माफी मांगें : सुशील मोदी

पटना (न्यूज सिटी)। 19 साल पहले दुनिया के सबसे बड़े व हमारे लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर जब आतंकी हमला हुआ था, तब पांच आतंकी सहित 14 लोग मारे...


पटना (न्यूज सिटी)।
19 साल पहले दुनिया के सबसे बड़े व हमारे लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर जब आतंकी हमला हुआ था, तब पांच आतंकी सहित 14 लोग मारे गए थे। इस हमले के दोषी अफजल गुरु पर 12 साल तक मुकदमा चलने के बाद जब उसे फरवरी 2013 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार यूपीए सरकार के समय फांसी दी गई। तब वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोग एक आतंकी का धर्म देख कर उसे शहीद बताने लगे थे। 

राहुल गांधी बतायें कि वे अफजल गुरु के पक्ष में "भारत तेरे टुकडे होंगे" के नारे लगाने वालों के समर्थन में जेएनयू क्यों गए थे? कांग्रेस, वामदल और राजद ने टुकडे-टुकडे गैंग के लोगों का बचाव क्यों किया? संसद पर हमला करने वाले आतंकी को शहीद बताने वाले देश से माफी मांगें। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने के बाद हरियाणा के किसानों ने केंद्र सरकार का प्रस्ताव स्वीकार कर चिल्ला बार्डर खोल दिया। 

इधर किसान नेता राजेश टिकैत ने आंदोलन का समर्थन करने पहुँचे जामिया मिलिया के छात्रों को पढाई में मन लगाने की सलाह देकर लौटा दिया। केंद्र सरकार और भाजपा के शीर्ष स्तर से किसानों का भरोसा जीतने के प्रयास जल्द सफल होंगे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now