पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरशाह रोड के सकरी गली में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद नीला रंग की स्कूटी सवा...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरशाह रोड के सकरी गली में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद नीला रंग की स्कूटी सवार को रोका और उससे स्कूटी के कागजात दिखाने को कहा। जिसके बाद युवक ने पुलिस के समक्ष स्कूटी से संबंधित कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। कागजात नहीं होने पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए भद्र घाट मोहल्ला निवासी अभिमन्यू राज को गिरफ्तार कर लिया और उसे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि हमने स्कूटी मक्खनपुर ईदगाह के संतोष कुमार से ₹7000 में खरीदी थी। जिसके बाद पुलिस ने युवक के निशानदेही पर संतोष कुमार को भी पकड़ लिया।




