पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना की पुलिस ने शराब के नशे के धुत में हंगामा व शोर शराबा कर रहे युवक को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना की पुलिस ने शराब के नशे के धुत में हंगामा व शोर शराबा कर रहे युवक को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पकड़े गए युवक की पहचान सादिकपुर मछुआ टोली निवासी आकाश कुमार के रूप में की गई है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने गोसाई घाट स्थित चांद कॉलोनी निवासी हलीम ईराकी को एक बाइक एवं एक लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए इसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




