पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में चोरों का आतंक कायम है, जिस वजह से राजधानी बांसी को रातों की नींद भी उड़ी हुई है। ताजा मामला आलमगंज...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में चोरों का आतंक कायम है, जिस वजह से राजधानी बांसी को रातों की नींद भी उड़ी हुई है। ताजा मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंग पुरी के पाटली ग्राम इलाके की है, जहाँ पटन कुमार के घर में चोरी की नियत से एक युवक घुस गया। जिसके बाद लोगों द्वारा शोर शराबा करने पर लोग जुट गए और घर में घुसे युवक को लोगों ने धर दबोचा। जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस चोर को अपनी गिरफ्त में ले लिया और पूछताछ करने के लिए थाने ले आई। वहीं पकड़े गए युवक ने पुलिसिया पूछताछ में अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है पकड़े गए आरोपी की पहचान बेलवरगंज निवासी सूरज कुमार के रूप में की गई है।




