पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर ममता बनर्जी के सरकार के द्वारा कातिलाना हमला किया गया। हमल...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर ममता बनर्जी के सरकार के द्वारा कातिलाना हमला किया गया। हमले में राष्ट्रीय ध्वज जेपी नड्डा बाल-बाल बचे हैं और उनके गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया हालांकि इस दुर्घटना में कैलाश विजयवर्गीय के साथ पार्टी के कई अन्य नेताओं को भी गंभीर चोट आई है।
इसको लेकर आज शाम पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला लेकर विरोध में नारेबाजी किया। साथ ही नगर भ्रमण करते हुए गुरहट्टा मोड़ पहुंचे और वहाँ पर एकत्रित हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका।
मौके पर बीजेपी नेता किरण शंकर ने संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल की घटना लोकतंत्र के लिए कलंक है। पटना महानगर के भाजपा महामंत्री विनय केसरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमला बर्दाश्त नही होगा। मुरारी राय ने कहा कि एक वर्ष में 130 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जुर्म में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हत्या का मुकदमा चले। सुरेश सिंह पटेल ने राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार पर जल्द कार्रवाई कर उन्हें बर्खास्त करें। वही सुजीत कुमार कुशवाहा ने कहा कि राजनैतिक प्रतिस्पर्धा में हो रहे हमले की जांच कर उचित कार्रवाई करें।
कार्यक्रम में बीजेपी नेता सुरेश सिंह पटेल, विनय केशरी, प्रदीप काश, मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार, शंकर मेहता, मनोज शाह, राजू जायसवाल, अमित कुमार सिंह, अशोक भारती, शंकर जायसवाल, बबलू मधुकर, नरेश राय, विनोद बिन्नी, संजय चंद्रवंशी, पारसनाथ शाह, मनीष जायसवाल, शैलेश बल्लभ, अजय आजाद, गोपाल चंद्रवंशी, नंदकिशोर प्रसाद, मंडल मंत्री विजय किशोर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





