Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


एनएमसीएच में चला ओपीडी,फिर बाधित,डाक्टरों ने किया विरोध

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। आयुर्वेद डाक्टरों को सर्जरी का अधिकार देने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में आईएमए का देशव्यापी कार्य बहिष्कार ...

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। आयुर्वेद डाक्टरों को सर्जरी का अधिकार देने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में आईएमए का देशव्यापी कार्य बहिष्कार के तहत एनएमसीएच में भी ओपीडी सुवह में शुरू हुई लेकिन फिर हड़ताली चिकित्सकों  ने ओपीडी सेवा बाधित करा दिया। आईएमए से आए चिकित्सकों ने विरोध प्रर्दशन भी किया। ओपीडी सेवा सुचारू रूप से नहीं चलने से दूर दराज से आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।हालांकि इमरजेंसी व कोविड-19 का इलाज हुआ।  डॉक्टर सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक कार्य बहिष्कार पर रहे।हालांकि इस कार्य बहिष्कार से अस्पताल की इमरजेंसी सेवा व कोविड-मरीजो के उपचार को अलग रखा गया।केंद्र सरकार के आदेश के विरोध में आईएमए के बैनर तले  नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल इस आदेश को वापस लिए जाने की मांग की। आईएमए के वरीय उपाध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इस फैसले को वापस ले अन्यथा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।आईएमए के सचिव डॉ सुनील कुमार ने कहा कि अगर आयुर्वेद वाले सर्जरी करेंगे तो नीम हकीम खतरे जान जैसी बात होगी। इसलिए केंद्र सरकार इस फैसले को वापस ले। एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रामचंद्र कुमार ने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गई इसके विरोध में आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।                                              

 
                                                                              मरीजों को हुई परेशानी 

 ओपीडी सेवाएं सुचारू रूप से नहीं चलने से दूर दराज से मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की लाइन लगी थी। लगभग 600 नए मरीज उपचार कराने पहुंचे।हालांकि सुबह में  अधिकतर विभागों में ओपीडी चला और मरीज का उपचार भी हुआ, लेकिन बाद में हड़ताली चिकित्सकों ने ओपीडी को बाधित करा दिया, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई।जिससे अस्पताल आए मरीज और उनके परिजनों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर इस भीषण ठंड में दूरदराज से इलाज को लेकर अस्पताल पहुंचे मरीज और उनके परिजनों को परेशानी हुई। इस संबंध में एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह  एवं उपाधीक्षक डॉ सरोज कुमार ने बताया कि ओपीडी में मरीजों का इलाज हुआ  एवं मरीजों को ऑपरेशन भी हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now