Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


"सास भी कभी बहु थी" के एक्टर समीर शर्मा ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। मुंबई में एक और अभिनेता ने खुदकुशी कर ली है। उनका शव घर मे पंखे से लटका मिला है। बता दें कि कई मशहूर टीवी सीरियल...


सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। मुंबई में एक और अभिनेता ने खुदकुशी कर ली है। उनका शव घर मे पंखे से लटका मिला है। बता दें कि कई मशहूर टीवी सीरियल में अभिनेता समीर शर्मा का जलवा छाया रहा है। समीर 'ये रिश्तें हैं प्यार के', 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी', 'कहानी घर-घर की' जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं। वही पुलिस को कल शाम को करीब 8 बजे घटना की जानकारी मिली। शव की हालत को देखते हुए ऐसा शक है कि दो दिन पहले उन्होंने खुदकुशी की थी। हालांकि पुलिस को घटनास्थल पर से अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।









बताया जाता है कि अभिनेता समीर शर्मा मुंबई में मलाड स्थित नेहा हाउसिंग सोसाइटी की पहली मंजिल पर रूम नंबर 102 बी विंग में अकेले रहते थे। वॉचमैन किसी काम से बी विंग में गया था। तब खिड़की से देखने पर शव पंखे से लटका हुआ पाया। जिसके तुरंत बाद वॉचमैन ने इस बात की जानकारी मलाड पुलिस को दी। हालांकि समीर ने आत्महत्या क्यों की, फिलहाल इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। वही मौके पर पहुंची पुलिस एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के जांच में जुटी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now