PATNA CITY : समस्त प्राणियों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले और कलमजीवीयो को अक्षर प्रदान करने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना आज ...
PATNA CITY : समस्त प्राणियों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले और कलमजीवीयो को अक्षर प्रदान करने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना आज पूरे देश में चल रही है। चित्रगुप्त पूजा के मौके पर पटना सिटी के नौजर घाट स्थित ऐतिहासिक श्री आदि चित्रगुप्त मंदिर में सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर भगवान चित्रगुप्त की विशेष पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ भगवान चित्रगुप्त की आरती उतार कर अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकामनाएं भी की। इस मौके पर प्रख्यात चिकित्सक पद्मश्री डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा ने प्रदेशवासियों को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चित्रगुप्त समाज के लोगों ने समाज को एक नई दशा और दिशा प्रदान की है। उन्होंने मंदिर के विकास को लेकर मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा किए कार्यों की भी सराहना करते हुए श्री आदि चित्रगुप्त मंदिर को बिहार का गौरव करार दिया।।




