पटना सिटी (न्यूज़ सिटी )। पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती आज कोरोना पॉजिटिव 3 मरीजों की हुई फिर मौत , अस्पत...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी )। पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती आज कोरोना पॉजिटिव 3 मरीजों की हुई फिर मौत , अस्पताल में मचा हड़कंप अस्पताल में पिछले 3 दिनों के अंदर कोरोना पॉजिटिव 9 मरीजों की हुई मौत से पूरे अस्पताल में हड़कंप की
स्थिति व्याप्त है। कोरोना से मौत के शिकार होने वाले 50 वर्षीय चंद्र भूषण सिंह , मोतिहारी के वही 55 वर्षीय मोहम्मद मुमताज पटना सिटी के आलमगंज, 42 वर्षीय जैबुर निशा पश्चिम चंपारण जिले की निवासी है।

एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने तीनों मरीजों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों ही मरीज गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, और उन्हें चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



