Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पवन केडिया के हत्यारों को 24 घंटे के भीतर करे गिरफ्तार, नही तो करेंगे आंदोलन : संजीव देवड़ा

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। फारबिसगंज के दवा व्यवसाई एवं मारवाड़ी सम्मेलन के आजीवन सदस्य जनता मेडिकल स्टोर के मालिक पवन केडिया की निर्मम हत्या ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
फारबिसगंज के दवा व्यवसाई एवं मारवाड़ी सम्मेलन के आजीवन सदस्य जनता मेडिकल स्टोर के मालिक पवन केडिया की निर्मम हत्या पर मारवाड़ी सेवा समिति बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने घोर निंदा की है। मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव देवड़ा ने पवन केडिया की हत्या पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि जिस प्रकार बिहार प्रांत ने विगत कुछ समय से लगातार बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसायियों विशेषकर मारवाड़ी समाज के लोगों पर जानलेवा हमला हो रहा है तथा लूटपाट का प्रयास किया जा रहा है, जो काफी चिंता का विषय है। उन्होंने बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग किया है कि बिहार में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाया जाए। पुलिस और प्रशासन को जागरूक करने की आवश्यकता है। मारवाड़ी समाज सरकार से मांग करती है केडिया के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। परिवार की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। परिवार को आर्म्स लाइसेंस मुहैया कराई जाए। अगर 24 घंटे के अंदर अपराधी गिरफ्तार नहीं होते हैं, तो मारवाड़ी समाज बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में जिला स्तरीय आंदोलन चलाएगा। इस घटना की निंदा बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रादेशिक अध्यक्ष महेश जालान, पूर्व अध्यक्ष विनोद मोदी, सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल नोपानी, राज कुमार गोयनका, राजु सुलतानियाँ, राजेश वागला आदि ने की है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now