Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


विकसित बिहार के सात निश्चय आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम का किया आयोजन

पटना (न्यूज सिटी)। विकसित बिहार के सात निश्चय आर्थिक हल युवाओं को बल के तहत आज प्रखंड मुख्यालय सम्पतचक के मुख्य हौल मे प्रखंड क्षेत्र के विभ...


पटना (न्यूज सिटी)।
विकसित बिहार के सात निश्चय आर्थिक हल युवाओं को बल के तहत आज प्रखंड मुख्यालय सम्पतचक के मुख्य हौल मे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विघालयों से छात्र छात्रा शिक्षक शिक्षिका एवं जिविका प्रतिनिधि के मौजूदगी मे कार्यक्रम का आयोजन की गयी। डीआरसीसी अंजली कुमारी ने बताया कि पहला बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना जो सरकार के निर्णय के आलोक मे बिहार के मूल निवासी छात्र छात्रा जो की बिहार के मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडियट उत्तीर्ण है या भारत सरकार के मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत व नामांकन हेतु चयनित हैं उन्हें बिहार सरकार, बिहार राज्य शिक्षा वित निगम के माध्यम से 04 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध करा रही हैं। जिसका सूद गणना पढ़ाई अवधि तक नही होगी छात्र छात्रा की पढ़ाई पूर्ण होने के उपरांत छात्राओं एवं निशक्तजनों को 01 प्रतिशत और छात्रों को 04 प्रतिशत सूद की वार्षिक गणना की जायेगी। 


दुसरा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता योजना के तहत 20 से 25 आयु वर्ग के 12 वीं उत्तीर्ण वेरोजगार युवा एवं युवती जो की अध्ययनरत नही हैं अथवा उच्चतर शिक्षा प्राप्त नही किये हो उन्हें रोजगार तलाशने के दौरान सहायता के तौर पर एक हजार रूपये प्रति माह के दर से स्वयं भत्ता दो वर्ष तक दी जायेगी तीसरा कुशल युवा कार्यक्रम योजना के तहत 15 से 28 आयु वर्ष के युवा युवती मैट्रिक उत्तीर्ण है उन्हें हिन्दी अंग्रेजी एवं व्यवहार कौशल तथा बुनियादी कम्प्यूटर ज्ञान का तीन माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा मौके पर एमडी सलाहूद्दीन मनीष कुमार केवाईपी प्रमोद सिहं बीआरसी मिहिर कुमार झा बीएसडीसी सम्पतचक सोनू कुमार व बीएसडीसी सम्पतचक मनीष कुमार मौजूद रहे।

रिपोर्टर- ललित नारायन सिंह ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now