पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरु का बाग प्रकाश पुंज के पास एक बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज में अचानक आग लग गयी। आगलगी की ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरु का बाग प्रकाश पुंज के पास एक बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज में अचानक आग लग गयी। आगलगी की घटना से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और मालसलामी थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो यूनिट मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में आग की लपटें इतनी तेज थी कि यहां पर आसपास के इलाके में कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। लेकिन फायर कर्मियों के कारण यहां पर बड़ा हादसा होने से रोक दिया। वही घटना के संबंध में फायर कर्मी संतोष कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी? फिलहाल इसका पता नही चल सका है। हालांकि फायर यूनिट समय पर पहुंच कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है।




