पटना सिटी। छिटपुट बारिश में भी मारवाड़ी सेवा समिति के सदस्य ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए 20 वें दिन भी श्र...
पटना सिटी। छिटपुट बारिश में भी मारवाड़ी सेवा समिति के सदस्य ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए 20 वें दिन भी श्री अग्रसेन जी की रसोई का आयोजन कर भोजन का वितरण किया।
मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि समिति जरूरमंदो की निरंतर सेवा करती रहेगी। रविवार को भी संक्रमित व्यक्ति, जो होम आइसोलेशन में है। वैसे 45 घरों को चिन्हित कर उन्हें दोनों वक्त का भोजन मुहैया कराया गया। आज की व्यवस्था समिति के वरिष्ठ सदस्य युवा समाजसेवी प्रतीक अग्रवाल के द्वारा की गई है। आज 1100 पैकेट पूरी सब्जी बनाकर वितरण किया गया। वितरण के पूर्व आज प्रातः श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में नौवें दिन भी चाय और मठ्ठी का वितरण रमेश टेकड़ीवाल के सहयोग से की गई है। इस वितरण में युवा समाजसेवी पूर्व वार्ड पार्षद बलराम चौधरी उपस्थित थे। आज का वितरण मुरराका कंपाउंड कंगन घाट, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, गुलजारबाग, बेलवरगंज, महात्मा गांधी सेतु, लोदी कटरा, नुन का चोराहा जैसे अनेक इलाकों में की गयी।
वितरण कार्यक्रम में संयोजक सुभाष पोद्दार, आशीष जोनी, मनोज खेतान, राजेश चौधरी राजेश देवड़ा, सरदार देवेंद्र सिंह, पप्पू कमलिया, अनूप पोद्दार, सनी साह, अशोक अग्रवाल, विनोद शर्मा, प्रदीप केडिया अजय अग्रवाल, राकेश कुमार आदि सक्रिय रहे।






