Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


एनडीए-2 के सात वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में बीजेपी द्वारा फतुहां में आयोजित की गई स्वास्थ्य शिविर

पटना (न्यूज़ सिटी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात वर्षीय कार्य काल पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन के तहत रविवार  को पटना जिला के सम्पतचक...

पटना (न्यूज़ सिटी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात वर्षीय कार्य काल पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन के तहत रविवार को पटना जिला के सम्पतचक प्रखंड अंतर्गत ग्राम लखीमपुर कोली देवी स्थान फतुहां विधानसभा क्षेत्र के पू्र्व भाजपा प्रत्याशी ई० सत्येन्द्र कुमार सिह के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन की गई। शिविर में स्थानीय लखीमपुर कोली के रहने वाले सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुषों का शूगर, ब्लडप्रेशर एवं आँक्सीजन की जांच किए गए। इस दौरान लोक सभा पटना साहिब के सांसद व केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने विडीयो कांफ्रेंस के माध्यम से हाल चाल व लोगो से किसान की सम्मान निधि के बारे मे लोगो से जानकारी ली गई। 

फतुहां विधान सभा फतुहां पूर्व बीजेपी प्रत्याशी ई० सत्येन्द्र कुमार सिह ने कहा कि बीजेपी पूरे फतुहां विधान सभा मे स्वास्थ्य कैप लगाने जा रही है। अभी दो गांव कोली एवं नरमां मे कैम्प लगा हुआ है। आगे भी इस तरह का स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम चलता रहेगा। चुकि कोरोना का किट हमलोगो को उपलब्ध नही हो पाता है, इसलिए हम कोरोना का जांच नही करा पाते है।सरकार से बाकी सारी सुविधा किसान को मिल रही है। गांव मे लोगो को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। 

प्रदेश कार्य समिति सदस्य बीजेपी रामजी सिह ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सातवां साल है। इनके सत्ता सम्भालने मे सात वर्ष का जो योगदान है इस उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे सेवा ही संक्लप के माध्यम से हर गांव गांव मुहल्ले में इस तरह का स्वास्थय कैम्प का कार्यक्रम चल रहा है। उसी मे आज कोली मे कार्यक्रम हो रहा है। फतुहा प्रखंड क्षेत्र के गांव नरमां मे भी कार्यक्रम चल रहे है और कई क्षेत्रों मे कार्यक्रम चल रहा है, जो अभी निरन्तर जारी रहेगा।

पटना महानगर प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह ने बताया है कि बीजेपी पार्टी के तरफ से सेवा ही संगठन के तहत फतुहां विधान सभा क्षेत्र के दो गांव नरमां व लखीमपुर कोली गांव मे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व बीजेपी प्रत्याशी ई० सत्येन्द्र कुमार सिह के माध्यम से मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है। इसमे सभी ग्रामवासी यहां आ करके बीपी, शूगर, आँक्सीजन की जांच का लाभ उठा रहे है। पटना साहिब सांसद के द्वारा भी कोविड महामारी के दौरान आँक्सीजन सिलेंडर या वेंटिलेटर पूरे लोक सभा मे उपल्बध कराया गया है और यहां भी हमलोगों को विडीयो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किए है। मै पटना साहिब के केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद जी को एवं हमारे फतुहां विधान के पूर्व बीजेपी प्रत्याशी ई० सत्येन्द्र कुमार सिह जी को कोटि कोटि धन्यवाद देता हूँ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now