Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में जून के दूसरे हफ्ता तक बढ़ेगा Lockdown? सीएम नीतीश ले सकते हैं बड़ा फैसला

पटना। बिहार में अधिक रियायतों के साथ 08 जून तक लॉकडाउन बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल बिहार में 01 जून तक लॉक डाउन -3 लागू है। राज्य सरकार के अनुस...


पटना।
बिहार में अधिक रियायतों के साथ 08 जून तक लॉकडाउन बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल बिहार में 01 जून तक लॉक डाउन -3 लागू है। राज्य सरकार के अनुसार लॉक डाउन के कारण बिहार में कोविड-19 पॉजिटिव दर में काफी गिरावट आई है। हालांकि अभी भी कोविड-19 के नए केस सामने आ रहे हैं। जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। राज्य भर में लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव भी देखा जा रहा है।  

चर्चा है कि 1 जून के बाद अधिक रहा है तो के साथ राज्य भर में लॉक डॉउन आगामी 08 जून तक अवधि बढ़ाई जा सकती है। इस दौरान दुकानों के खुलने और बंद होने की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। सरकारी और निजी दफ्तरों में सीमित संख्या में कर्मचारियों की आने की इजाजत मिल सकती है। इसके अलावा कुछ अन्य छूटे भी दी जा सकती है। मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने को लेकर व लॉक डाउन अवधि बढ़ाने को लेकर 31 मई 2021 को सहयोगी मंत्रियों व क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ समीक्षा बैठक कर सकते है।

बता दें कि राज्य सरकार द्वारा संपूर्ण बिहार में 5 मई से 15 मई तक पहली बार लॉक डाउन लागू की गई थी। कोविड-19 पॉजिटिव रेट में गिरावट देखते हुए इसे 25 मई तक बढ़ाया गया था। जिसके बाद हालात की समीक्षा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ कि थी। इसके बात क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक कर लॉक डाउन को और एक सप्ताह बढ़ाने के लिए निर्णय लेते हुए 01 जून तक विस्तार कर दिया गया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now