Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना साहिब सांसद व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुगोविंद सिंह अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

पटना सिटी। पटना साहिब सांसद व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटनासिटी के बौली मोड़ स्थित गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल का निरीक्षण किया और ...


पटना सिटी।
पटना साहिब सांसद व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटनासिटी के बौली मोड़ स्थित गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल का निरीक्षण किया और साथ ही अस्पताल को 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया। वही सांसद रविशंकर प्रसाद ने अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की इस अस्पताल में जो भी जरूरी की चीजें हैं चाहे वो उपकरण हो या एंथेसिया,सर्जन एवं गायनी की टिम उसे जल्द ही दूर किया जाएगा और स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे से वार्ता कर इस अस्पताल में जल्द से जल्द डॉक्टर की टिम को तैनात किया जाएगा ताकि पटना साहिब के निवासियों को बेहतर ईलाज के लिए इधर-उधर भटकना ना पड़े । कोरोना भारत के लिए बहुत बड़ी चुनौती हैं और हम इससे निकालने के लिए भारत अग्रसर हैं आज के लिए अच्छी खबर ये हैं की आज देश में कोरोना से रिकवर होने वाले की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही हैं। ब्लैक फंगस के भी बढ़ते मामलों पर अस्पतालों में डॉक्टरों की टीम मरीज़ो की इलाज़ में जुटी हुई है। 


वही डॉक्टरों से मुलाक़ात के बाद जीजीएस हॉस्पिटल सुधार समिति के सदस्यों ने सांसद रवि शंकर प्रसाद को अस्पताल में स्वास्थ व्यवस्था को और बेहतर ढंग से चलाने के लिए बुनियादी जरूरुतों की मांग को लेकर सांसद को ज्ञापन सोंपा हैं सुधार समिति के सदस्य बलराम चौधरी ने बताया की सदर अस्पताल का दर्जा मिले हुए कई साल हो गए हैं पर फिर भी अभी तक इस हॉस्पिटल में जो एक सदर अस्पताल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए वो इसे अभी तक नहीं किया गया हैं और अस्पताल में कई जरूरी की चीजें नहीं हैं जिसके लिए मरीजों को निजी जांच केंद्र में भटकना पड़ता हैं इस को लेकर के आज हमलोगों ने पटना के सांसद रवि शंकर प्रसाद जी को मांग पत्र सौपा हैं। 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now