नौबतपुर। बिहटा सरमेरा मुख्य मार्ग स्थित गोनवां गांव के बदमाशों ने क्लीनिक संचालक से बीस हजार रुपए, बाइक और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। बिहटा थ...
नौबतपुर। बिहटा सरमेरा मुख्य मार्ग स्थित गोनवां गांव के बदमाशों ने क्लीनिक संचालक से बीस हजार रुपए, बाइक और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। बिहटा थाना दरियापुर निवासी लाल कृष्णा मांझी पुनपुन में निजी क्लीनिक चलाते है और वो प्रतिदिन की तरह क्लीनिक बंद कर बाइक से घर के लिए निकले। वो जैसे ही बिहटा सरमेरा मुख्य मार्ग स्थित गोनवां गांव के समीप पहुंचे के तभी घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया और बैग में रखे बीस हजार रुपए, बाइक और मोबाइल छीनकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए अपाची बाइक से भाग निकला। नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने कहा कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।घटना मे शामिल अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
नौबतपुर से अवनीश कुमार की रिपोर्ट।।




