Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अब संगठित अपराध का विरोध व्यवसायी समाज भी एकजुट होकर करेगा : महेश जालान

पटना सिटी (न्यूज सिटी)।  बिहार में एकमात्र अपराध उद्योग चरम पर है। राज्य में व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों के साथ निरंतर अपहरण, लूट, डकैती और...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। 
बिहार में एकमात्र अपराध उद्योग चरम पर है। राज्य में व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों के साथ निरंतर अपहरण, लूट, डकैती और हत्या की वारदातें हो रही है। लेकिन सरकार और पुलिस प्रशासन इन सबसे बेखबर है। जब राजस्व, रोजगार और उत्पादन देने वाले व्यापारी वर्ग की सुरक्षा हीं खतरे में है तो किसी राज्य का विकास कैसे हो सकता है। उपरोक्त बातें बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष महेश जालान ने गुरू गोविंद सिंह पथ पटना सिटी में आयोजित बैठक में कहीं। हाल फिलहाल की कई घटनाओं का जिक्र करते हुए जालान ने बताया कि अब संगठित अपराध का विरोध व्यवसायी समाज भी एकजुट होकर करेगा। इसकी चरणबद्ध कार्य योजना तैयार करने के लिए रविवार 3 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे से सम्मेलन सभाकक्ष में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 30 व्यावसायिक संगठनों की संयुक्त बैठक बुलाई गई है। 

मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय उपाध्यक्ष राजेश बजाज एवं प्रमंडलीय उपाध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आमंत्रित व्यवसायिक संगठन सोना, चांदी, लोहा, स्टील, सीमेंट, किराना, अनाज, कपड़ा, रेडीमेड, प्लास्टिक, पेट्रोलियम, इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवा, अगरबत्ती, डेयरी, बेकरी, कन्फेक्शनरी, बिस्कुट, किराना, अनाज, टूरिज्म, ऑटोमोबाइल, वाहन, मार्बल, टाइल्स, प्लाईवुड, सनमाइका, कंस्ट्रक्शन, कागज, प्रिंटिंग, स्टेशनरी, कंप्यूटर, हार्डवेयर, फुटवेयर इत्यादि के उद्योग-व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। 

बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राम लाल खेतान एवं बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पी. के. अग्रवाल ने कहा कि व्यवसायी वर्ग द्वारा अपराध का विरोध शांतिपूर्ण ढंग से होगा और समर्थक कार्यक्रमों में कोरना से संबंधित निर्देश का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में प्रादेशिक महामंत्री योगेश तुलस्यान, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के मंत्री अनूप पारीक, संयुक्त महामंत्री घनश्याम अग्रवाल, प्रमंडलीय मंत्री राजेश चौधरी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल नोपानी, पटना सिटी शाखा अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद गोयनका, शिवप्रसाद मोदी आदि उपस्थित रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now