Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


SGGS अस्पताल में कुव्यवस्थाओं को लेकर समिति के सदस्यों ने दिया एकदिवसीय धरना

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में घोर कुव्यवस्था के आरोप लगाते हुए एवं इलाज व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में घोर कुव्यवस्था के आरोप लगाते हुए एवं इलाज व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आज अस्पताल सुधार समिति के तत्वाधान में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अस्पताल का घेराव कर धरना दिया। धरना की अध्यक्षता करते हुए बलराम चौधरी एवं संचालन मोहम्मद जावेद ने किया। 

धरना के दौरान समिति के सदस्यों ने निम्नलिखित बिंदुओं पर सरकार व अस्पताल प्रबंधन से मांग की है : ---------

1. रात्रि के वक्त अस्पताल में प्रसव विभाग सहित सामान्य इमरजेंसी विभाग में डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करें। 

2. विकलांग प्रमाण पत्र निर्गत कराने के लिए आहूत होने वाली मेडिकल बोर्ड की बैठक में सभी विभाग के चिकित्सक की उपस्थिति अनिवार्य की जाए। 

3. न्यूरो चिकित्सक की तैनाती सुनिश्चित करते हुए सिटी स्कैन की भी व्यवस्था की जाए। 

4. एसजीजीएस अस्पताल में पहुंचने वाले सभी प्रकार के रोगियों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

5. प्रसव विभाग में इमरजेंसी में सभी चिकित्सीय सुविधा सुनिश्चित की जाए। 

6. ऑर्थोपेडिक सर्जन चिकित्सकों की संख्या एक से बढ़ाकर अधिक करें। 

7. सदर अस्पताल में मिलने वाली सभी प्रकार की चिकित्सीय सुविधा इस अस्पताल में सुनिश्चित कराए जाए। 


धरना के अंत मे अस्पताल सुधार समिति के एक शिष्टमंडल ने अस्पताल अधीक्षक से मुलाकात कर उपरोक्त मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। धरना में देव रतन प्रसाद, इबरार अहमद रजा, शरीफ अहमद रंगरेज, अभिषेक रिंकू, शाहीन अनवर, मो• फिरोज, एजाजुद्दीन शाहीन, अमन कुमार, रामजी सहनी, मो• खुर्शीद समेत अन्य सदस्य ने भी अपनी भागीदारी निभाई।



ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now