फतुहां (न्यूज सिटी)। " बिहार पृथ्वी दिवस " के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा की ओर से फतुहां प्रखंड के जेठुली पंचायत में पौधा वितरण व...
फतुहां (न्यूज सिटी)। " बिहार पृथ्वी दिवस " के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा की ओर से फतुहां प्रखंड के जेठुली पंचायत में पौधा वितरण व सघन पौधरोपण कर जल-जीवन-हरियाली बचाने का संकल्प लिया।।
कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने लोगों को पौधा वितरण एवं संकल्प दिलाते हुए कहा कि समूची मानवता इस समय कोरोना वायरस से लड़ रही है। भविष्य बेहतर हो, सुरक्षित हो, इसलिए देश और दुनिया के कई हिस्सों में अब भी लॉक डाउन है। भविष्य को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए हम सभी एक-एक पौधा लगाकर आने वाली पीढ़ी को जीवन सुरक्षित करने की गारंटी दे सकते हैं।

ग्रामीणों-किसानों ने " पौधे लगाएं, हरियाली लाएं ", " जीवन में खुशहाली लाएं " जैसे नारों के साथ लोगो को जागरूक करते हुए आम, जामुन, नीम, सेमल, आंवला सहित एक सौ बृक्ष लगाएं। पौधारोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम में फतुहां ग्रामीण उत्तरी मंडल अध्यक्ष पारसनाथ यादव, किसान मोर्चा ग्रामीण उतरी मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, विजय कुमार वत्स जिला उपाध्यक्ष, महिला किसान मोर्चा महामंत्री लालपड़ी देवी, तूलिया देवी, लड्डू राय, सुधीर कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने ग्रामीण किया।



