Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


लर्निंग फॉर अर्निंग"कार्यक्रम के तहत पोशाक तैयार करने हेतु दिया जा रहा प्रशिक्षण

PATNA CITY :  स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा  लर्निंग फॉर अर्निंग"कार्यक्रम के तहत तीस माताओं को  विद्यालय एवं आंगन...


PATNA CITY : 
स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा  लर्निंग फॉर अर्निंग"कार्यक्रम के तहत तीस माताओं को  विद्यालय एवं आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए पोशाक सिलने हेतु आठ दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। इस प्रशिक्षण में कानपुर के प्रशिक्षक रितिका सिंह द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा हैं ।

आंगनवाड़ी एवम विद्यालय के बच्चों को शिक्षा में सहयोग करने वाली माताओं एवम स्वयं सेविकाओं को इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया है। प्रशिक्षण की शुरुआत ड्रेस की कॉलर बनाना सीखाने से किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ वार्ड 53 की वार्ड पार्षद किरण मेहता एवम एम. एम. ई केंद्र स्तर के अनंत व्यास के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पांडेय ,संध्या कुमारी,अशर्फी, तान्या , कंचन एवम अन्य सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now