PATNA CITY : आलमगंज थानाक्षेत्र के आलमगंज चौकी भूप सिंह लेन के समीप देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना को अंजाम द...
PATNA CITY : आलमगंज थानाक्षेत्र के आलमगंज चौकी भूप सिंह लेन के समीप देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए nmch में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
घायल युवक की पहचान आलमगंज थानाक्षेत्र के आलमगंज चौकी निवासी मनोज कुमार के 24 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। जानलेवा हमले का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है की आपसी रंजिश में ही अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि सोनू कुमार अपने घर से थोड़ी ही दूर पर खड़ा था, इसी दौरान बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अपराधियों ने सोनू कुमार के सीने में दो गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्वेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है ।




.jpeg)
.jpeg)