PATNA CITY : हाल के दिनों में प्रायः यह देखा जा रहा था कि शहर में निर्माण कार्य चलने के कारण गाँधी मैदान के आस-पास के एरिया में स्कूल के छ...
PATNA CITY : हाल के दिनों में प्रायः यह देखा जा रहा था कि शहर में निर्माण कार्य चलने के कारण गाँधी मैदान के आस-पास के एरिया में स्कूल के छुट्टी के समय दिन के 01 बजे से लेकर शाम के 04 बजे तक अत्यधिक यातायात दबाव रहता था। उस संबंध में आज जिला परिवहन पदाधिकारी पटना एवं निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के साथ बैठक किया गया। जिसके उपरांत यह निर्णय लिया गया की जो भी बस चिल्ड्रेन पार्क होते हुये जे०पी० गोलम्बर जा रही है वो चिल्ड्रेन पार्क से या तो वापस अपने रास्ते चली जाए या जे०पी० गंगा पथ होकर चले जायें (कारगील चौक अभी बस नही जायेगी ।
रेलवे स्टेशन की ओर से जो भी ऑटो या ई-रिक्शा रामगुलाम की तरफ आ रहे है वो जे०पी० गोलम्बर से वापस चलें जाये या पश्चिम में अशोक राजपथ कुर्जी की तरफ से जो ऑटो एवं ई-रिक्शा आ रहे है वो चिल्ड्रेन पार्क से यू-टर्न लेकर ज्ञानभवन से वापस चलें जाए। (वर्तमान में अशोक राजपथ पश्चिम से एवं रेलवे स्टेशन से आने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा कारगील चौक नही जायेगी)
उपरोक्त अभियान प्रयोग के तौर पर अभी कुछ दिन और चलाया जायेगा। यदि इस अभियान के मदद से यातायात दबाव कम करने में मदद मिलती है तो भविष्य में सभी संबंधित विभाग से बात कर निर्माण कार्य चलने तक इस अभियान को स्थाई रूप से लागु कर दिया जायेगा।
मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय यातायात पटना के नेतृत्व में गाँधी मैदान के आस-पास के एरिया में अभियान चलाया गया। जिसके कारण इस एरिया में यातायात का दबाव कम रहा।




