PATNA CITY : धोये धोये अंगना में आओ माहरा दादी जी। झुंझुनू को मेलो तो बरो अलबेलो। ओ मोटी सेठानी माहरो बेरो पार लगानो परसी रे मोटी सेठान...
PATNA CITY : धोये धोये अंगना में आओ माहरा दादी जी। झुंझुनू को मेलो तो बरो अलबेलो। ओ मोटी सेठानी माहरो बेरो पार लगानो परसी रे मोटी सेठानी जैसे अनेक भजनों से आज पटना सिटी भक्ति मय हो गया मौका था श्री दादी जी भक्त मंडल पटना सिटी द्वारा आयोजित मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2023 का आयोजन स्थल मिरचाई गली स्थित श्री दादी मंदिर में आज एकदिवसीय श्री दादी जी महोत्सव घंटा घड़ियाल और नगारो के बीच मंगला आरती से प्रारंभ हुआ आचार्य लखन शर्मा आचार्य मुकेश शर्मा की देख-देख में मुख्य यजमान अरुण कसेरा और मीरा कसेरा ने जोड़ों के साथ पूजा अर्चना प्रारंभ किया श्री दादी जी का भव्य अलौकिक श्रृंगार 56 भोग मेहंदी उत्सव के साथ दादी जी का दुर्गा रूप का श्रंगार अपने आप में अलग छठा विखेर रहा था
महिलाएं राजस्थानी परिधानों में पुरुष और बच्चों के साथ मंदिर प्रांगण में पहुंचकर दादी जी को और रोली मोली अक्षत नारियल काजल मेहंदी चुनरी चढ़ाकर दादी जी से आशीर्वाद लिया संतोष और सूरज शर्मा द्वारा सामूहिक मंगल पाठ को स्वर दिया 501 महिलाओं द्वारा सामूहिक मंगल पाठ किया गया लघु नाटिका द्वारा श्री दादी जी के जीवन चरित्र पर आधारित नृत्य एवं झांकियां प्रस्तुत की गई दादी जी के दरबार में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव महापौर सीता साहू पूर्व उपमहापौर संतोष मेहता सहित अनेक गणमानय लोगों ने हाजिरी लगाई इस अवसर पर साह जी की सज्जनगोठ का भव्य आयोजन किया गया मंदिर प्रांगण को बेंगलुरु और कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा भव्य रूप से सजाया गया था महोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रभु दयाल भरतिया उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला सचिन शंभू कसेरा संयोजक राजाराम शर्मा मीडिया प्रभारी संजीव देवड़ा सहसंयोजक पप्पू मोदी प्रशांत झुनझुनवाला ओम प्रकाश राजगढ़िया प्रमोद कसेरा अशोक झुनझुनवाला ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात भरतिया सतीश अग्रवाल राजेश कानोडिया प्रमोद कसेरा सुभाष झुनझुनवाला संजय झुनझुनवाला सक्रिय थे





