PATNA CITY : पटना सिटी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पटना सिटी के गायघाट चेक पोस्ट पर कैमरे की मदद से जुर्माना लगाया जाएगा सड़...
PATNA CITY : पटना सिटी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पटना सिटी के गायघाट चेक पोस्ट पर कैमरे की मदद से जुर्माना लगाया जाएगा सड़कों पर अब ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ उनकी तीसरी आंख कहे जाने वाली अत्याधुनिक कैमरे की मदद से चालान किए जा रहे हैं.
अगर आप पटना की सड़कों पर अपने दोपहिया या चारपहिया वाहन लेकर निकलते हैं और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं, तो वापस घर पहुंचने के पहले ही आपका चालान आपके मोबाइल पर चला जाएगा. जी हां पटना स्मार्ट सिटी के तहत राजधानी की सड़कों पर लगे कैमरे अपने रंग में आ गए हैं.
सड़कों की एक-एक तस्वीर पर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से नजर रखी जा रही है. ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का चालान इन कैमरों के जरिए काटकर वाहन मालिकों को सूचित किया जा रहा हैं वही हम बात करें पटना और पटना सिटी की अक्टूबर महीने की तो 59881 वाहन पर जो चालान काटे गए हैं वह लगभग 7 करोड़ 35 लाख 98300 की चलान वाहन मालिकों के कट चुके हैं और दूसरी ओर हम बात करें नवंबर महीने की तो 59540 वाहन पर जो चालान काटे गए हैं वह 6 करोड़ 86 लाख 38400 रुपए के चालान बाहन मालिकों ट्रैफिक नियमों की अनदेखी में के काटे गए





.jpeg)