Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में मवेशियों से भरा कंटेनर बरामद, पुलिस ने चालक को खदेड़ कर धर-दबोचा

पटना/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में एनएच-139 मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान नौबतपुर पुलिस ने बाजार के पास 21 ...


पटना/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में एनएच-139 मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान नौबतपुर पुलिस ने बाजार के पास 21 पशुओं से भरा एक कंटेनर को बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस द्वारा कंटेनर को भी जब्त कर लिया गया है।






https://youtu.be/UQTJfObdHZM




घटना के संबंध में नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक कुमार ने बताया कि नौबतपुर पुलिस द्वारा एनएच 139 पर वाहनों की जांच अभियान चलाया गया था। इसी दौरान दुल्हिनबाजार पालीगंज की ओर से पटना की तरफ जा रही एक कंटेनर को रुकने का इशारा किया गया। वाहन चालक ने गाड़ी को कुछ दूरी पर जाकर रोक दिया तथा पुलिस को देखकर चालक भागने की कोशिश करने लगा। चालक को भागते देख पुलिस को शक हुआ और उसे पुलिस द्वारा खदेड़ कर धर-दबोचा। इस दौरान पुलिस ने जब कंटेनर की तलाशी ली तो उसपर 44 मवेशी पाए गए। 5 मवेशी के दम घुटने से मौत हो गई।






https://youtu.be/hjfY0ovsIRQ




सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी पशु दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र से लादकर कोलकाता के लिए ले जाया जा रहा था। वहां किसी के द्वारा इसे उतारा जाएगा। चालक फुलवारी थाना इलाके के बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा वाहन को अपने कब्जे में कर लिया गया है। जब्त किए गए वाहन का नंबर (HR-38.00264) है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर थाना ले आयी है एवं पशुओं को उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now