पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर जदयू नेता अनंत अरोड़ा और रुचि अरोड़ा ने संयुक्त रूप से अरोड़ा हाउस कैंपस में पौधारोपण किय...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर जदयू नेता अनंत अरोड़ा और रुचि अरोड़ा ने संयुक्त रूप से अरोड़ा हाउस कैंपस में पौधारोपण किया।

इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा घोषित जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत आज बिहार पृथ्वी दिवस पर 2.51 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य पूरा किया जायेगा। साथ ही लोगो से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक पौधरोपण करें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करे। ताकि इस कोरोना काल से जल्द उभर सके।



