Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


106 करोड़ की लागत से बने आर ब्लॉक फ्लाई ओवर का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

पटना (न्यूज सिटी)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रविवार को आर ब्लॉक फ्लाई ओवर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत...


पटना (न्यूज सिटी)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रविवार को आर ब्लॉक फ्लाई ओवर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। वही इस फ्लाई ओवर के निर्माण होने से अब आर ब्लॉक से नेहरू पथ यानी बेली रोड के बीच आवागमन आसान होगा।









बता दें कि ₹106 करोड़ की लागत वाला यह हिस्सा 960 मीटर लंबा है। इसमें आर ब्लॉक चौराहे पर एलिवेटेड रोटरी भी बनाई गई है, जिसकी औसत लंबाई 125 मीटर है। औसतन 12 मीटर चौड़ाई वाले इस फ्लाईओवर से वीरचंद पटेल पथ, आर ब्लॉक चौराहा और विधानसभा की तरफ जाने वाले रोड की यातायात व्यवस्था सुगम होगी। इस फ्लाईओवर को विधानसभा की तरफ पहले से बने भिखारी ठाकुर पुल से भी जोड़ दिया गया है, जिसके कारण मीठापुर-गौड़ियामठ-जक्कनपुर जाने वालों को भी इसका फायदा मिलेगा। तीनों छोर बन जाने के बाद कंकड़बाग, पटना जंक्शन और करबिगहिया की तरफ जाने वालों को बहुत सुविधा होगी।






https://youtu.be/UQTJfObdHZM




आर ब्लॉक फ्लाईओवर शुरू होने से बेली रोड, गर्दनीबाग, अनीसाबाद, फुलवारी समेत दर्जन भर इलाके के लोगों को अब जाम से निजात मिल जाएगी। बेली रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। पश्चिम पटना से आने वाले लोग सीधे सप्तमूर्ति तक चढ़कर इनकम टैक्स की ओर जा सकते हैं। दूसरा आर्म शुरू होने पर चिरैयाटांड़ होते कंकड़बाग, बस स्टैंड आने जाने वाले इलाके के लोगों को फायदा होगा। फ्लाईओवर का पूरा हिस्सा शुरू होने की स्थिति में लोग अब बिना अवरोध के आ जा सकेंगे।









अशोक राजपथ, कंकड़बाग और बाईपास के इलाके के अलावा हाजीपुर और उत्तरी बिहार से आने वाले लोगों को जाम का भय नहीं सताएगा। फ्लाईओवर पर चढ़कर सीधे सचिवालय की तरफ उतर जाएंगे। वहां से एयरपोर्ट तक आसानी से जा सकते हैं। पहले आर ब्लॉक पर जाम के कारण बेली रोड होकर जाना मजबूरी होती थी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now