पटना (न्यूज सिटी)। ऑल इंडिया रेलवे ठेका कामगार यूनियन एवं बिहार दैनिक यात्री संघ के संयुक्त बैनर तले दानापुर स्टेशन के दक्षिणी और बाहरी परि...
पटना (न्यूज सिटी)। ऑल इंडिया रेलवे ठेका कामगार यूनियन एवं बिहार दैनिक यात्री संघ के संयुक्त बैनर तले दानापुर स्टेशन के दक्षिणी और बाहरी परिसर में रविवार को भारत सरकार के कॉर्पोरेट पक्षी, जनविरोधी मजदूर, किसान विरोधी नीतियों एवं रेल निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रेड यूनियन के राजकुमार झा ने कहा कि शीघ्र ही केंद्र सरकार रेल को निजीकरण करने का फैसला वापस ले। नहीं तो अभी ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है।
वही बिहार दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा और सचिव शोएब कुरैशी ने कहा कि सवारी ट्रेनों का निजीकरण बंद किया जाए तथा सवारी ट्रेनों को एक्सप्रेस में परिवर्तन करने का नाम पर एक्सप्रेस का भाड़ा देने की योजना भी वापस ले।



