Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


NMCH में 04 कोरोना पॉजिटिव और 03 सस्पेक्टेड मरीज की मौत से मचा हड़कंप

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 4 और कोरोना सस्पेक्टेड 3 मरीजों की कुछ ही घंटे क...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 4 और कोरोना सस्पेक्टेड 3 मरीजों की कुछ ही घंटे के अंतराल पर हुई मौत से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। हालांकि अस्पताल में एक ही दिन में कुछ घँटों के अंतराल पर 7 मरीजों की हुई मौत से अस्पताल कर्मियों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।






https://youtu.be/c_EVpOCXJM0




कोरोना संक्रमण से मौत के शिकार हुए भोजपुर जिला निवासी राजेन्द्र प्रताप सिंह (53 वर्षीय) हैं, जो दमा और डायबिटीज से पीड़ित थे। दूसरा मरीज भी भोजपुर जिला के सुनील कुमार (35 वर्षीय) हैं, जो डायबिटीज से पीड़ित थे। तीसरा मरीज जहानाबाद जिला निवासी सोनम कुमारी (20 वर्ष) है, जो हृदय रोग से से पीड़ित थी। कोरोना के मौत के शिकार हुए चौथा मरीज 75 वर्षीय बुजुर्ग तारिणी प्रसाद पटना जिले के शास्त्री नगर के निवासी बताए जाते हैं, जो डायबिटीज से पीड़ित थे।









वही कोरोना सस्पेक्टेड मौत के शिकार हुए नवादा जिला निवासी (61 वर्षीय) छोटेलाल स्वर्णकार हैं, जो हृदय की बीमारी से पीड़ित थे। दूसरा कोरोना सस्पेक्टेड (43 वर्षीय) मृतका अनीता देवी सासाराम जिले की निवासी बताई जाती है, जो दमा की बीमारी से पीड़ित थी। कोरोना सस्पेक्टेड (52 वर्षीय) मृतक शौकत अली पटना जिले के गुलजारबाग के निवासी बताए जाते हैं, जो हृदय की बीमारी से पीड़ित थे। बताया जाता है कि सभी मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।






https://youtu.be/OltR73MgKjg




04 कोरोना मरीज और 03 कोरोना सस्पेक्टेड मरीज़ो की मौत की पुष्टि करते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ हीरालाल महतो ने बताया कि सभी मरीज बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। उनका कहना था कि अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने मरीजों की जान बचाने को लेकर अथक प्रयास किया। लेकिन मरीज की स्थिति बेहद नाजुक होने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now