पूर्णिया (न्यूज़ सिटी)। सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग में पाट से लदा ट्रक बिजली तार के चपेट में आने से पूरी तरह जल गया। बताया जा रहा है कि गुल...
पूर्णिया (न्यूज़ सिटी)। सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग में पाट से लदा ट्रक बिजली तार के चपेट में आने से पूरी तरह जल गया। बताया जा रहा है कि गुलाबबाग में एक ट्रक पाट लोड कर पास के ही गोदाम में अनलोड करने जा रहा था। इसी दौरान पाट से लदा ट्रक बिजली के तार के सम्पर्क में आ गया जिससे लोड ट्रक पूरी तरह जल गया।
आग की घटना को देखते हुए लोगों ने तुरन्त इसकी सूचना फायर बिग्रेड कार्यालय को दिया। फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुँच कर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। वहीं ट्रक चालक मुन्ना तिवारी ने बताया कि ट्रक में आग बिजली का तार नीचे होने के कारण लगा। ट्रक ड्राइवर ने ये भी बताया कि जैसे ही गाड़ी में आग लगी मैंने तुरन्त गाड़ी को एक खाली मैदान में ले जाकर लगा दिया।

वहीं ट्रक में आग लगने की घटना से स्थानीय लोगो मे हड़कंप मच गया। लोगो ने घटना की सूचना अबिलम्ब अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। इसी दौरान ट्रक पर लदा आधे से ज्यादा पाट जल कर राख हो गया। पाट गोदाम के मालिक ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से ट्रक में आग लगी। वही ट्रक में लगभग साढ़े चार लाख का पाट लोड था।



