Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार के पंगु स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण पटना सिटी में कोरोना मरीज ने की खुदकुशी

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा हैं, स्थिति इतनी भयावह हो गयी है कि कोरोना मरीज खुदकुशी करने...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा हैं, स्थिति इतनी भयावह हो गयी है कि कोरोना मरीज खुदकुशी करने को उतारू हो रहे हैं।









ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के तथागत नगर का है, जहां कोरोना पॉजिटिव एक युवक ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले से मेडिकल टीम को अवगत करा दिया है। हालांकि सूचना दिए जाने के 8 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक शव को उठाया नहीं जा सका है। मृतक की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र के तथागत नगर निवासी रवि कुमार के रूप में की गई है।






https://youtu.be/c_EVpOCXJM0




बताया जाता है कि तबीयत खराब होने पर रवि ने बीते 16 जुलाई को अपनी कोरोना जांच कराई थी, जिसके बाद उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर रवि कुमार खुद को अपने घर में ही आइसोलेट कर कोरोना का ईलाज करवा रहा था। लेकिन 9 दिन बीत जाने के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर हताशा में आकर उसने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया यह भी जा रहा है कि रवि के परिजनों ने रवि के इलाज को लेकर कई निजी अस्पतालों के चक्कर लगाए। पर किसी भी निजी नर्सिंग होम ने उसे भर्ती नहीं लिया। हार थक कर रवि को घर में ही आइसोलेट किया गया। 8 घंटे बीत जाने के बाद भी मेडिकल टीम द्वारा शव को अब तक नहीं उठाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने मेडिकल प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए देर शाम तक हर हाल में शव को उठा लिए जाने का भरोसा दिलाया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now