पटना सिटी (न्यूज सिटी)। गुरु गोविंद सिंह अस्पताल सुधार समिति के सदस्यों ने अस्पताल परिसर में आज विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। गुरु गोविंद सिंह अस्पताल सुधार समिति के सदस्यों ने अस्पताल परिसर में आज विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राजद नेता मोहम्मद जावेद ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पटना सिटी वासियों का जीवन सरकारी व्यवस्था के अभाव में जोखिम भरा हो गया है। इस महामारी में आम नागरिकों का जीवन सुरक्षा एवं समुचित चिकित्सीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल सुधार समिति निम्नलिखित मांग राज्य सरकार से करती है।

अस्पताल सुधार समिति के सदस्य व समाजसेवी बलराम चौधरी ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए एक नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था कर हेल्पलाइन नंबर जारी करें।अस्पताल में स्थाई अधीक्षक जल्द बहाल करें। कोरोना मरीजों के लिए एंबुलेंस सेवा मुहैया कराए। कोविड-19 जांच के उपरांत रिपोर्ट नेगेटिव पाए जाने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए। अस्पताल में कोरोना रोगियों के इलाज के व्यवस्था के साथ-साथ सामान रोगियों के भी इलाज की व्यवस्था की जाए।
पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र में सभी निजी क्लीनिक एवं नर्सिंग होम को जल्द खोलने का आदेश जारी हो। श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को जल्द से जल्द बहाल करें। मौके पर देव रतन प्रसाद, इमरान अहमद रजा, अजीत सिंह कुशवाहा, शंभू शरण प्रसाद, केसरी कुमार, अमन कुमार, आशुतोष कुमार सिंह आदि मौजूद थे।



