Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कसबा के लखना पंचायत में स्थापित होगा लेदर बैग यूनिट, ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर

पूर्णिया (न्यूज सिटी)। जिले के कसबा प्रखंड के लखना पंचायत में बिहार सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए लेदर बैग निर्माण युनिट के खोलने का प...


पूर्णिया (न्यूज सिटी)। जिले के कसबा प्रखंड के लखना पंचायत में बिहार सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए लेदर बैग निर्माण युनिट के खोलने का पूरे कसबा वासियों ने स्वागत किया है। अब सारे प्रवासी मजदूर इसी कारखाने में काम कर अपना जीविका उपार्जन कर सकेंगे। लॉक डाउन से पूर्व अमूमन देखा जा रहा था कि काफ़ी संख्या में लखना पंचायत के मजदूर बाहर के प्रदेशों में काम करने जाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान अब इन मजदूरों की स्थिति न घर की रही, न घाट की। ऐसे विकट परिस्थि में सरकार द्वारा कसबा पंचायत में फैक्ट्री लगाकर ऐसे प्रवासी मजदूरों को काम देकर, उसे बाहर नहीं जाने देना, यह मील का पत्थर साबित होगा।






https://youtu.be/EaOA-SAHPZI




कसबा लखना पंचायत के मुखिया मो. मुख्तार आलम ने सरकार के ऐसे कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि फैक्ट्री के लगने से पंचायत का विकास के साथ साथ आर्थिक स्थिति अच्छी हो जायेगा। उससे भी ज्यादा ख़ुशी की बात यह है कि सूबे के मुखिया नितीश कुमार अब हमलोगों को घर बैठे रोजगार दे रहे हैं जिससे अब कोई भी बिहार से बाहर नहीं जाएंगें। मुखिया मोहम्मद मुख्तार आलम ने ये भी बताया कि फैक्ट्री के लिए पंचायत भवन के बगल के सरकारी जमीन आबंटित की गई है। फैक्ट्री के लगने से लखना पंचायत के अलावे और पंचायत के लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। मुखिया मोहम्मद मुख्तार आलम ने इस कार्य के लिए बिहार के वज़ीर आला की काफी प्रशंसा किया। उन्होंने कहा इनके सहयोग को कसबा वासी कभी भुल नहीं सकता है।









जिलाधिकरी राहुल कुमार ने जिले के कसबा प्रखंड के लखना पंचायत के पैक्स भवन में लेदर बैग निर्माण के लिए यूनिट स्थापना की बात कही। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस यूनिट में जीविका दीदियों के माध्यम से लेदर बैग का निर्माण कराया जायेगा।





पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट ।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now