पूर्णिया (न्यूज़ सिटी)। सरसी थाना क्षेत्र के बेला गांव में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। वही मृतक युवक का नाम विकास कुमार है और वह प...
पूर्णिया (न्यूज़ सिटी)। सरसी थाना क्षेत्र के बेला गांव में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। वही मृतक युवक का नाम विकास कुमार है और वह पढ़ाई करता था। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीते 23 जुलाई को उसी गांव में एक हरिजन नाबालिग लड़की का शव खेत मे मिला था। आशंका जताया जा रहा था कि आरोपी ने पहले युवती के साथ गलत किया और साक्ष्य छुपाने की मंशा से उसकी हत्या कर दी।
स्थानीय बताते हैं कि युवती खेत मे घास काटने गई थी इसी दौरान किसी ने उसकी हत्या कर शव को खेत मे फेंक दिया। मृतक युवती के परिजनों ने आशंका जताया था कि उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई है। जिसको लेकर मृतक युवती के परिजनों ने विकास कुमार का नाम से सरसी थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस जब युवती की हत्या के मामले का अनुसांधन करने विकास के घर पहुंचा तो विकास नही मिला। जिस पर सरसी थाना के पुलिस ने उसके परिजनों को विकास को थाने लेकर आने की बात कहकर चले गये।

वही कल शाम विकास जब घर वापस आया तो परिजनों ने पुलिस आने की जानकारी विकास को दी। मृतक विकास के परिजनों ने बताया कि विकास देर रात अपनी मां को बाथरूम जाने की बात कहकर घर से निकल गया और जब वापस आया तो अपनी माँ को जहर खाने की बात बताया। साथ ही विकाश ने अपने परिजन को कहा कि उसे फसाया जा रहा है। वहीं देर रात होने के कारण इलाज नही होने पर विकास की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई। वही सरसी थाना पुलिस विकाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया भेज दिया हैं।



