Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जिला प्रशासन के सख्त चेतावनी के बावजूद बायसी में लॉक डाउन की उड़ी धज्जियां

पूर्णिया (न्यूज सिटी)। विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर जिले भर में कोरोना पॉजेटिव के मामले में अब रोजाना बढोत्तरी होने लगा है। बिहार ...


पूर्णिया (न्यूज सिटी)। विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर जिले भर में कोरोना पॉजेटिव के मामले में अब रोजाना बढोत्तरी होने लगा है। बिहार की बात की जाय तो आगामी 31 जुलाई तक लॉक डाउन है। वही पूर्णिया में भी जिलाधिकारी राहुल कुमार ने भी सख्त चेतावनी के साथ लॉक डाउन किये हुए हैं। जहाँ आवश्यक सेवा को ही छूट मिली हुई है। इस दौरान जिले के बायसी अनुमंडल क्षेत्र के चंद्रगामा पंचायत के मिलिक टोला के मवेशी हाट में जिलाधिकारी के द्वारा बनाये सख्त नियम को ताक पर रख कर लोग लॉक डाउन की धज्जियाँ उड़ाते नजर आए।





बता दें कि जिलाधिकारी राहुल कुमार ने ये एतिहातन कदम पूर्णिया में भारी संख्या में मिल रहे कोरोना पॉजेटिव केस मिलने के बाद उठाया। जिसको लेकर पूर्णिया नगर निगम के 46 वार्डो में लॉक डाउन को सख्त कर दिया गया है। वही पूर्णिया के मेयर और उनके पति भी कोरोना से संक्रमित पाया गया। जिलाधिकारी के आदेशानुसार लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क लगाए और भीड़ तो एकदम नही लगाये।






https://youtu.be/NP2B8tnlUTM




वाबजूद इसके बायसी के चंद्रगामा में मवेशी हाट लगना जहाँ सैकड़ो की संख्या में जानवर और लोग एकत्रित हो। ये कहाँ तक उचित है अब तो मवेशी हाट लगाने वाले बताये या फिर स्थानीय प्रशासन। जबकि मवेसी हाट में व्यापारी हो या खरीददार कोई भी सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए नजर नही आये और अधिकांश तो मास्क भी नही पहने हुए थे। बायसी के मवेसी हाट को देख कर ये तो साफ लग रहा है कि आम जनमानस के साथ साथ स्थानीय प्रशासन भी लॉक डाउन का जिलाधिकारी के सख्त चेतावनी के बाद भी पालन करवाने में लापरवाही बरत रहे है।





बहरहाल जिस तरह लोग कोरोना को प्रशासन के चेतावनी और अपील के बाद भी नजरअंदाज कर रहे हैं। जहाँ लोग ना ही सोशल दुरी बना रहे और ना ही मास्क लगा रहे है। वही बायसी के मवेशी हाट में व्यापारी और ग्राहक सरे आम नियम कानून का उल्लंघन कर रहे हैं और प्रशासन चुप है। इससे तो साफ लग रहा है कि ऐसी हालात रहे तो नरेंद्र मोदी का सपना कि कोरोना को हम हरा देंगें वो कभी सफल नहीं हो पायेगा।





पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट ।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now