Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


चौक थाना क्षेत्र के किला घाट पर नहाने के दौरान गंगा में दो युवक डूबे , एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर शव की तलाश में जुटी

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी )। चौक थाना क्षेत्र के किला घाट पर नहाने के दौरान आज गंगा में दो युवक डूब गये। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी प...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी )। चौक थाना क्षेत्र के किला घाट पर नहाने के दौरान आज गंगा में दो युवक डूब गये। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ को दिए जाने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर शव की तलाश में जुट गई है, हालांकि शव की अबतक बरामदगी नहीं हो सकी है। गंगा में डूबे युवक की पहचान बाईपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर निवासी 22 वर्षीय मिथुन कुमार और चौक थाना क्षेत्र के कैमा शिकोह निवासी 18 वर्षीय सुमित कुमार के रूप में की गई है।






https://youtu.be/EaOA-SAHPZI




गंगा में डूबे दोनों युवक आपस में संबंधी बताए जाते हैं। बताया जाता है कि मिथुन कुमार और उसका मौसेरा साला सुमित कुमार मोहल्ले के ही तीन अन्य साथियों के साथ नहाने के लिए किलाघाट आया था। नहाने के दौरान सभी पांच लोग गंगा में डूबने लगे, हालांकि तीन लड़के तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए, वही गंगा की गहराई का अंदाज नहीं मिलने पर मिथुन कुमार और सुमित कुमार नदी की तेज धार में बह गए।









मौके पर मौजूद पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही दोनों शवों को बरामद कर लिए जाने का की बात कहां है। फिलहाल पुलिस एसडीआरएफ की मदद से शव की तलाश में जुटी है घटना के बाद से गंगा में डूबे युवक के परिजनों में कोहराम मचा है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now