Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 


 


पटनासिटी में कचरे के ढेर से निकला 500 साल पुराना शिव मंदिर, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पटना सिटी। आलमगंज थानाक्षेत्र के मठ लक्ष्मणपुर स्थित डॉ. नारायण बाबू की गली में कचरे के ढेर से एक प्राचीन शिव मंदिर मिलने से इलाके में सनसन...


पटना सिटी।
आलमगंज थानाक्षेत्र के मठ लक्ष्मणपुर स्थित डॉ. नारायण बाबू की गली में कचरे के ढेर से एक प्राचीन शिव मंदिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते श्रद्धालुओं का भारी हुजूम मौके पर जुट गया। जय भोले शंकर के जयकारों के साथ स्थानीय लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू कर दी।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना है, हालांकि इसकी सटीक आयु पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बताया जाता है कि मंदिर जिस जमीन पर स्थित है, वह मठ की जमीन है। करीब 60-70 साल पहले यहां महंत लक्ष्मण गिरि का निवास था, जिनके नाम पर इस क्षेत्र का नाम मठ लक्ष्मणपुर पड़ा।


महंत लक्ष्मण गिरि के निधन के बाद इस जमीन की देखरेख पटना हाईकोर्ट के पूर्व अधिवक्ता स्वर्गीय श्याम बिहारी सिन्हा और उनके परिजन करते थे। इस मठ की जमीन पर लंबे समय से विवाद धार्मिक न्यास परिषद में लंबित है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, मठ की बाउंड्री गिरने के बाद कचरे के ढेर में दबा मंदिर दिखाई दिया। मोहल्ले वालों ने सफाई के दौरान इसे खोज निकाला। 

मोहल्ले के लोगों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से इस प्राचीन मंदिर को सार्वजनिक मंदिर घोषित करने और इसके भव्य पुनर्निर्माण की मांग की है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now