पटना सिटी। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में गायघाट गुरुद्वार...
पटना सिटी। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में गायघाट गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। सजे-धजे हाथी, ऊंट, घोड़े और गाजे-बाजे के साथ हजारों सिख श्रद्धालुओं ने पंच प्यारे की अगुवाई में इस धार्मिक शोभायात्रा में भाग लिया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने वाहेगुरु का जाप करते हुए धार्मिक करतबों का प्रदर्शन किया। गुरु ग्रंथ साहिब के फूलों से सजे रथ को श्रद्धालु अपने हाथों से खींचते हुए आगे बढ़े। मंगल पाठ और धार्मिक आयोजनों से उत्सव को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हुई।
नगर कीर्तन के मार्ग में सिटी कोर्ट स्थित उमा पेट्रोल पंप पर रोटरी पटना सिटी सम्राट ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं के बीच बिस्कुट, टॉफी, चाय और पानी का वितरण किया। श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना की।
इस सेवा कार्य में रोटरी के अध्यक्ष देवराज बल्लभ, सचिव देवेश नवाडिया, विजय कुमार यादव, संजय कुमार सिन्हा, राजेश दिवान, विक्रांत कृष्ण, विनय कुमार, बी. एन. कपूर, ओम प्रकाश, गोविंद चौधरी, प्रकाश कुमार, प्रमोद कुमार, राम कुमार, कृष्णा कुमार, मनोज कुमार, दिनेश भदानी, अभिषेक पैट्रिक, सुमित चंद्रवंशी और एम. ई. हक जैसे रोटरी के सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
रोटरी के इस सेवा भाव ने उत्सव में भाग ले रहे श्रद्धालुओं को न केवल राहत दी, बल्कि भाईचारे और सेवा की भावना को भी बढ़ावा दिया।






